भारत में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या लगभग 22 करोड़ के करीब मानी जाती है और यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है ।आमजन से लेकर खास जन तक सब के मोबाइल में व्हाट्सएप आपको जरूर मिलेगा। व्हाट्सएप प्रयोग करने में बहुत आसान है इसलिए भारत के लोग इस एप्लीकेशन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इस लॉकडाउन में तो व्हाट्सएप का प्रयोग और भी बढ़ गया है खासकर विद्यार्थियों के लिए। कई स्कूल के अध्यापकों ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को पूरी नोटिफिकेशन व्हाट्सएप पर भेज देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि व्हाट्सएप के संदेश हमसे गलती से डिलीट हो जाते हैं। तो हम बड़ी सोच में पड़ जाते हैं कि डिलीट हुए मैसेज को कैसे देखें कई बारी इन डिलीट हुए मैसेज में बहुत जरूरी बातें होती हैं और बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट भी होते हैं। आज इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कैसे डिलीट हुए एसएमएस को आप दोबारा कैसे देख सकते हैं।
सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और उस पर notisave एप्लीकेशन खोजेंl वैसे व्हाट्सएप की संदेश को दोबारा देखने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सी एप्लीकेशन है और यह जो एप्लीकेशन है इसको करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है इसलिए मेरा विश्वास इस पर ज्यादा हैl कुछ स्टेप को फॉलो करके आप इसको इंस्टॉल करें।
1. गूगल प्ले स्टोर से notisave एप्लीकेशन को डाउनलोड करें
2. एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के बाद उसको सारी परमिशन की अनुमति दे l इसमें आपको ऑटो स्टार्ट ऑप्शन को चालू रखने की जरूरत होगी क्योंकि यह नोटिफिकेशन, फोटो, मीडिया और फाइलों को पड़ेगा l
3. एक बार ऐसा करने के बाद यह आपके फोन में आई हुई सारी नोटिफिकेशन को लाॅग रखेगा ।
4. इसके बाद व्हाट्सएप में आए हुए सारे एसएमएस को आप इस एप्लीकेशन में पढ़ सकते हैं यहां तक की अगर गलती से आपके मोबाइल से कोई नोटिफिकेशन डिलीट हो गई है वह भी आप इसमें पढ़ सकते हैं यह आपके सारे डेटा को सेव रखेगा।
5. अगर आप इस एप्लीकेशन का पेट वर्जन लेंगे तो आपको ₹65 महीना पड़ेगा। वहीं यदि अगर आप इसको फिल्म इस्तेमाल करेंगे तो इस एप्लीकेशन पर ऐड भी आता है।
वैसे तो व्हाट्सएप की चैट डिलीट होने के बाद गूगल ड्राइवर से भी आप इसको दोबारा पा सकते हैं परंतु यहां तरीका उससे ज्यादा आसान है। notisave मे ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें सिर्फ चैट की डिटेल ही वापस आ सकती है फोटो और दूसरे इमेजेस नहीं आ सकती।
डिलीट संदेश को पढ़े व्हाट्सएप में
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
June 06, 2021
Rating:
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
June 06, 2021
Rating:

No comments: