एक तरफ बीमारियों का दौर चल रहा है दूसरी तरफ इन बीमारियों से बचने के लिए लोग अपने घरों में काढ़ा का प्रयोग कर रहे हैंl काढ़ा बनाने के लिए अदरक का प्रयोग किया जाता है और कड़क चाय बनाने के लिए भी अदरक का प्रयोग किया जाता है। अदरक के प्रयोग से लोगों की बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ जाती है इसलिए इस महामारी के दौर में लोग बड़ी मात्रा में अदरक का प्रयोग कर रहे हैं। भारतीय महाद्वीप में तो सदियों से अदरक का प्रयोग होता है। परंतु जब से पश्चिमी देशों को अदरक का फायदा पता चला है तब से वह भी इसका बहुत ज्यादा प्रयोग करते हैं। अदरक हर खाने का स्वाद बढ़ा देता है। इसलिए भारतीय रसोई अदरक के बिना अधूरी सी लगती है। परंतु इसकी बढ़ती हुई मांग को देखते हुए आजकल अधिक मुनाफा कमाने के लिए व्यापारी नकली अदरक भी देख रहे हैं इस अदरक की पहचान आप सिर्फ देखकर नहीं कर सकते क्योंकि यह बिल्कुल असली अदरक जैसी दिखती है। इस नकली अदरक को दुकानदार सुखा कर भी बेचते हैं l
जैसे ही बाजार में अदरक की मांग बढ़ी वैसे ही इसकी कीमतों में भी उछाल आ गया कीमत बढ़ जाने से अधिक लाभ कमाने के लिए व्यापारियों ने असली अदरक की जगह नकली अदरक का प्रयोग करना शुरू कर दिया। परंतु यह नकली अदरक ना स्वाद में अच्छी होती है ना सेहत के लिए अच्छी होती है। दरअसल पहाड़ों में एक पेड़ होता है जिसकी जड़ें बिल्कुल अदरक जैसी दिखती है तो व्यापारी यह करते हैं उस पेड़ की जड़ को काट लाते हैं और उसको अदरक बताकर बेचते हैं। अगर कोई पूछता है यह अदरक तो बहुत चमक रहा है तो व्यापारी कहते हैं कि यह अभी ताजा-ताजा तोड़कर लाया गया है। नकली और असली का खेल बाजार में जोरों पर चल रहा है जिसको को नहीं पता है वह इस अदरक को खरीद कर घर ले जा रहा है और अनजाने में ही ठगा जा रहा है।
अदरक का सबसे ज्यादा प्रयोग भारत चीन और यूरोप के देशों में होता है। इसलिए इसकी मांग में बहुत तेजी आ गई है जिसकी वजह से दो नंबर का काम करने वालों को अदरक का विकल्प खोज लिया। पर मुझे बहुत ही हैरानी होती है कि हमारे देश के ही लोग हमारे लोगों को ही ठगते हैं। जब घर के लोग ही ऐसा करेंगे तो बाहर वाले पीछे कैसे रहेंगे। हम अपने देश के भविष्य को ऐसी ही मिलावटी चीजों से बर्बाद करते जा रहे हैं l जो लोग भी नकली सामान बेचते हैं वह यह क्यों नहीं सोचते हैं हम ऐसा किसके साथ कर रहे हैं अपने ही देश के लोगों को हम नकली सामान बेच रहे हैंl थोड़ा सा मुनाफा कमाने के लिए हम अपने देश के लोगों को ही नकली चीज खिला रहे हैं जरा सोचिए जो इंसान नकली चीजें खाएगा वह असली ताकत कहां से पाएगा l पैसे की लालच ने इंसान को ही इंसानों का दुश्मन बना दिया हैl
बाजार में अब नकली अदरक भी
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
June 05, 2021
Rating:
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
June 05, 2021
Rating:

No comments: