उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है अब वह सीधे छात्रों को पैसा देगी आईएएस पीसीएस की मुख्य परीक्षा कोचिंग के लिए। इसमें वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो प्रथम चरण की परीक्षा पास कर चुके हो फिर उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए इलाहाबाद दिल्ली या कहीं से भी वह संस्था में कोचिंग लेना चाहते हैं वह उस संस्था में अपने खर्चे से कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर सकते हैं और बाद में उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग उनका सारा भुगतान करेगा।
पहले सरकार या पैसे सीधे कोचिंग संस्थानों को देती थी पर इसके लिए कई बार घोटालों का सबूत मिला है। कोचिंग संस्था इन पैसों का सही प्रयोग नहीं कर पाती थी और सारे पैसे छात्रों के नाम पर हड़प लेती थी। इसलिए सरकार ने यह फैसला किया है कि अब वह सीधे छात्रों को पैसा देगी।
इसमें छात्रों को 45000 सीधे उनके खाते में दिया जाएगा। अलग से 10000 खाने-पीने और रहने के लिए दिया जाएगा। यह सारा पैसा समाज कल्याण विभाग देगा। इसलिए शर्त बस इतनी है छात्रों की सालाना आमदनी एक लाख से कम होनी चाहिए और वह आईएएस पीसीएस की प्रथम परीक्षा पास कर चुका हो।
समाज कल्याण विभाग 2008 से इस योजना को चला रहा है। इसमें सामान्य वर्ग के 100 विद्यार्थी और अनुसूचित जाति के 100 विद्यार्थी शामिल होते हैं। महिलाओं के लिए 25-25 सीटे की आरक्षित होती हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार अब IAS,PCS के लिए देगी ₹50000
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
May 06, 2020
Rating:
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
May 06, 2020
Rating:

Best step for students
ReplyDelete