सरकार ने इस लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ धनराशि प्रबंध कराया है यह धनराशि सीधे उनके खातों में जाएगी जिनके महिलाओं के पास जनधन योजना खाता है उनको ₹500 3 महीने के लिए, जिन्होंने उज्जवल योजना में गैस सिलेंडर लिया है 820 रुपए 3 महीने के लिए और जिनके पास किसान योजना का लाभ है उनको अप्रैल के पहले हफ्ते में ही ₹2000 मिलेगा। पर आप को कैसे पता चलेगा कि इस योजना का लाभ आपको मिलेगा या नहीं मिलेगा या फिर खाते में पैसा आएगा या नहीं आएगा।
आपके खाते में इन योजनाओं का लाभ मिला है या नहीं मिला है इसको चेक करने के लिए आप को बैंक जाने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वैसे भी वायरस का बहुत ज्यादा प्रकोप चल रहा है इसलिए घर मे रहे और एक तरीका है जिससे आप घर बैठे ही इसको चेक कर सकते हैं वह हम आपको बता रहे हैं।
सबसे पहले आपको सरकारी वेबसाइट पब्लिक मैनेजमेंट फाइनेंसियल सिस्टम यानी PMFS (https://pfms.nic.in )पर जाना होगा। वेबसाइट खुलते ही नो योर पेमेंट पर जाएं( know your payment) इसमें आप बैंक का नाम और खाता नंबर डालें उसके बाद आपको फिर दोबारा बैंक का नाम और खाता नंबर डालना पड़ेगा। इसके बाद नीचे आपको एक कैप्चर कोड मिलेगा इसको वहां भरने के बाद सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको यह पता चलेगा कि आपको यह योजना का पैसा आएगा या नहीं आएगा।
घर बैठे चेक आपके खाते में सरकारी सुविधा का पैसा आया
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
April 10, 2020
Rating:
Reviewed by ARJUN KUMAR
on
April 10, 2020
Rating:

No comments: